29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

भारी बारिश और आंधी से दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित, तेल अवीव जाने वाली उड़ान रद्द

नई दिल्ली: तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें विलंबित हुईं है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट और सिंगापुर समेत आठ उड़ानों का परिचालन देरी से हुआ। वहीं तेल अवीव के लिए उड़ने वाले विमान को रद्द कर दिया गया। कई एयरलाइन कंपनियों की उड़ानों बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते यात्रियों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ा है। स्थानीय ही नहीं बल्कि विदेशी उड़ानें भी इस तेज आंधी से प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 10 उड़ानों को दूसरी जगहों के लिए डायवर्ट किया गया है। कुछ उड़ानों को जयपुर और कुछ को मुंबई की ओर भेजा गया है। हालांकि आंधी और भारी बारिश थमने के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का अवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। एयरलाइन इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच एक्स जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी के कारण हमारी उड़ान अनुसूची वर्तमान में प्रभावित हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की संचालक कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम की स्थिति और आंधी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बारिश और आंधी के कारण आज शाम दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें बाधित हो सकती हैं। वहीं स्पाइसजेट ने एक्स पर कहा, “दिल्ली में खराब मौसम (भारी बारिश के साथ आंधी) के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर यातायात की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। डायल ने एक्स पर कहा, दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। हमारी टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को निर्बाध और कुशल अनुभव मिल सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...