24.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

‘भारत के साथ शांति वार्ता चाहता हूं’, ईरान पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के बदले सुर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान में कहा कि वह भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार समेत सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए शांति वार्ता करने को तैयार हैं। शरीफ अपनी चार देशों की यात्रा के दूसरे चरण में तुर्किये से तेहरान पहुंचे। यहां ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ उनकी बातचीत हुई।
राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शरीफ ने कहा, हम भारत के साथ शांति वार्ता को तैयार हैं। हम कश्मीर और जल मुद्दे समेत सभी विवादों को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं, साथ ही व्यापार और आतंकवाद विरोधी उपायों पर भी चर्चा को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर भारत ने युद्ध का रास्ता अपनाया, तो पाकिस्तान जवाब देने को तैयार रहेगा। ‘अगर वो आक्रामक रुख अपनाते हैं, तो हम अपनी सरजमीं की रक्षा करेंगे… जैसे कुछ दिन पहले किया। शरीफ ने कहा, लेकिन अगर भारत शांति की मेरी पेशकश को स्वीकार करता है, तो हम दिखाएंगे कि हम सच में शांति चाहते हैं- पूरी ईमानदारी और गंभीरता से’। इस दौरान शहबाज शरीफ ने दावा किया कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई चार दिन की लड़ाई में पाकिस्तान विजयी रहा।
वहीं भारत ने स्पष्ट किया है कि वह केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात अप्रैल 22 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और बिगड़ गए, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले करने की कोशिश की, जिनका भारत ने सख्ती से जवाब दिया। 10 मई को दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।
इस दौरान शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री शरीफ ने राष्ट्रपति पेजेशकियन का हालिया भारत-पाक संघर्ष के दौरान समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची की पाकिस्तान यात्रा को भी सराहा और उन्हें ‘उत्कृष्ट राजनयिक’ बताया। वह ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामनेई से भी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री शरीफ के साथ डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, गृहमंत्री मोहसिन रजा नकवी, सूचना मंत्री अत्ताउल्ला तारड़ और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातिमी भी मौजूद थे।इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किये पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति रेसप तैयब अर्दोआन से मुलाकात की। शहबाज ने भारत से टकराव के दौरान समर्थन के लिए अर्दोआन का शुक्रिया अदा किया। हालांकि, तुर्किये ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को हथियार देने से इनकार किया था। शहबाज शरीफ चार मित्र देशों की अपनी यात्रा के तहत रविवार को दो दिवसीय दौरे पर तुर्किये पहुंचे। शहबाज ईरान के अलावा अजरबैजान और ताजिकिस्तान का भी दौरा करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...