देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देशन में देहरादून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर बाहरी व्यक्तियों, संदिग्धों और किरायेदारों का सत्यापन किया गया।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में 1300 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 56 मकान मालिकों और हॉस्टल संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5,60,000 का भारी जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही 32 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जहां उनका आवश्यक सत्यापन किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करते हुए ₹2,000 का जुर्माना पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत वसूला गया। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जनपद में रहने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य है और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
दून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियानः 1300 से अधिक लोगों की जांच, 5.6 लाख का जुर्माना वसूला
Latest Articles
विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...
ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...
इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...

















