देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल एजेंट्स एवं नए पोलिंग बूथों के सम्बंध में सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी एव 1200 से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों का पुनर्निधारण कर नए प्रस्तावित पोलिंग बूथों पर बीएलओ की तैनाती का प्रस्ताव तैयार कर दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित नए पोलिंग बूथों पर सक्षम अधिकारी स्वयं स्थलीय निरिक्षण करें। हर पोलिंग बूथ पर नियुक्त बीएलओ का ईसीआईनेट में अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक बीएलओ को उसका ईसीआईनेट से जेनरेट आईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए। जिन जनपदों में एसडीएम स्तर के अधिकारियों के हाल में ही स्थानातरण हुए हैं वहां नए ईआरओ की तैनाती जल्द से जल्द कर दी जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता एवं राजनैतिक दलों की अहम भूमिका होती है जिसके लिए जरुरी है कि हर पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए-1 में नामित प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए। बीएलओ के माध्यम से बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करने की योजना तैयार कर दी जाए। वर्तमान में राजनैतिक दलों द्वारा 131 बीएलए-1 व 2132 बीएलए-2 की तैनाती की जा चुकी है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की समीक्षा
Latest Articles
डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर...
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर जनता की...
बच्चे को गोद लेने पर भी मिलेगा 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश: सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज उस कानून को रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि तीन महीने से कम उम्र के बच्चे...
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य...
ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
सीएम धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

















