24.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की समीक्षा

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में बूथ लेवल ऑफिसर, बूथ लेवल एजेंट्स एवं नए पोलिंग बूथों के सम्बंध में सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी एव 1200 से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों का पुनर्निधारण कर नए प्रस्तावित पोलिंग बूथों पर बीएलओ की तैनाती का प्रस्ताव तैयार कर दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित नए पोलिंग बूथों पर सक्षम अधिकारी स्वयं स्थलीय निरिक्षण करें। हर पोलिंग बूथ पर नियुक्त बीएलओ का ईसीआईनेट में अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक बीएलओ को उसका ईसीआईनेट से जेनरेट आईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जाए। जिन जनपदों में एसडीएम स्तर के अधिकारियों के हाल में ही स्थानातरण हुए हैं वहां नए ईआरओ की तैनाती जल्द से जल्द कर दी जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी  पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता एवं राजनैतिक दलों की अहम भूमिका होती है जिसके लिए जरुरी है कि हर पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने निर्देश दिए कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए-1 में नामित प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए। बीएलओ के माध्यम से बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करने की योजना तैयार कर दी जाए। वर्तमान में राजनैतिक दलों द्वारा 131 बीएलए-1 व 2132 बीएलए-2 की तैनाती की जा चुकी है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...

चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...