18 C
Dehradun
Monday, May 4, 2026


spot_img

सीएम ने पौड़ी में आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न हो। इससे पूर्व उन्होंने हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया।
मुख्यमंत्री ने नौठा में बुराँसी के आपदा प्रभावित और अन्य ग्रामीणों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बुराँसी के पांच आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी दिये। मुख्यमंत्री ने सैंजी गांव में  क्षतिग्रस्त रास्ते से गुजरते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और त्वरित गति से राहत कार्य हेतु उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को ढाँढस बंधाया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे, उन्होंने कहा पूरा राज्य पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों के पुनर्वास एवं विस्थापन की कार्यवाही त्वरित गति से की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का आकलन करवाए जाने के साथ सर्वप्रथम ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाय। उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय, दवाई, राशन की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। साथ ही उन्होंने वाडिया इंस्टीट्यूट के माध्यम से सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात की जाए। ताकि बीमार, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा विशेष रूप से प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार समय से मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार किट और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मा. मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुनर्वास के लिए एक समिति बनाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों के दुकानों मकानों को क्षति पहुंची है, उनके लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएं। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है और तथा राहत सामग्री और धनराशि वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर गांव तक प्रशासन की टीम पहुंच रही है और किसी को भी राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए नामित, बदल दी महिलाओं की...

0
कोयंबटूर: तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम, जिन्हें 'पैडमैन' के नाम से जाना जाता है, को 2026 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित...

भारत आ रहे एक और एल.पी.जी. टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया। इसमें 46...

इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ बम विस्फोट, जातीय हिंसा की तीसरी बरसी पर घटी...

0
नई दिल्ली। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार को बम विस्फोट हुआ है। यह धमाका राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच...

गैलेक्सी-आई ने स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन...

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सी ने कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से विश्‍व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि, का प्रक्षेपण किया।...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम कालः मुख्यमंत्री धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती...