नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला उठा। पड़ोसी मुल्क ने न सिर्फ भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की बल्कि उसने भारतीय विमानों के लिए अपना एअरस्पेस भी बंद कर दिया। हालांकि, ऐसा करके उसने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। दरअसल, भारतीय विमानों के लिए अपने एअरस्पेस को बंद किए जाने के बाद पाकिस्तान को महज दो महीने में तकरीबन 14.39 मिलियन डॉलर यानी (करीब 4.1 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने कुछ कड़े फैसले लिए थे। इन फैसलों में सिंधु जल समझौते को स्थगित करना भी था। 24 अप्रैल 2025 को मोदी सरकार के इस फैसले का शहबाज शरीफ सरकार ने विरोध किया है।
भारतीयों द्वारा संचालित सभी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। पाकिस्तान के इस फैसले से रोजाना करीब 150 भारतीय विमानों पर असर पड़ा। पाकिस्तान से गुजरने वाला ट्रांजिट ट्रैफिक करीब 20 फीसदी घट गया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने संसद को बताया कि हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाने के फैसले संघीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और ये नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) के जरिए जारी किए जाते हैं।
अखबार डॉन के हवाले से बयान में कहा गया है, “हालांकि वित्तीय नुकसान होता है, लेकिन संप्रभुता और राष्ट्रीय रक्षा आर्थिक कारणों से ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं।” मंत्रालय ने दोहराया कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को संभावित खतरों से बचाना राजस्व के नुकसान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।
भारत के खिलाफ एक्शन लेकर PAK ने मार ली अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी, लगा 4 अरब रुपये का झटका
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...
चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...
फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

















