23.5 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

लाल किले से पीएम मोदी ने दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संबोधन दिया। लाल किला से पीएम मोदी ने 12वीं बार देश को संबोधित किया है। पीएम मोदी के नाम लाल किले से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड रहा है।
इस साल पीएम मोदी ने लाल किला से कुल 103 मिनट लंबा भाषण दिया है। ये लाल किला से दिया गया किसी भी पीएम का सबसे लंबा भाषण है। इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2024 में 98 मिनट का भाषण दिया था।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर सबसे अधिक बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले प्रधानमंत्रियों में पीएम मोदी तीसरे स्थान पर हैं। अभी तक भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम 17 बार ध्वज फहराने का रिकॉर्ड है। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम है, जिन्होंने 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
पीएम मोदी ने आज 12वीं बार लाल किला से राष्ट्र को संबोधित करने के साथ इंदिरा गांधी का रिकार्ड तोड़ दिया। इस तरह पीएम मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर आ गए, जिन्होंने लगातार 17 स्वतंत्रता दिवस भाषण दिए थे। बता दें कि इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक, और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक पीएम पद पर रहीं। इस दौरान इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में 16 भाषण दिए, जिनमें से 11 लगातार थे। हालांकि, इस रिकॉर्ड तोड़ते हुए पीएम मोदी ने लगातार 12 बार लाल किला से भाषण दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...

0
नई दिल्ली।  भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...

0
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...

सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...

उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...