नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक दरगाह के कमरे की छत अचानक ढह गई, जिसके कारण 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे के तुरंत बाद पीड़ितों को आनन-फानन में एम्स ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने 6 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी। 4 घायलों का इलाज जारी है।
हालांकि पुलिस अभी तक पीड़ितों (तीन महिलाओं और तीन पुरुषों) की पहचान नहीं कर पाई है। घायल मोहम्मद शमीम, आर्यन, गुड़िया और रफत परवीन को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर, लोक नायक अस्पताल और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) ने बताया कि दोपहर 3.50 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से कम से कम 12 लोगों को बाहर निकाला गया। डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि 9 लोगों को एम्स ले जाया गया, जबकि एक को लोक नायक अस्पताल और एक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे एक महिला सुरक्षित बचाई गई।
डीसीपी ने कहा, “भारी बारिश के कारण दो कमरों की छत और एक दीवार ढह गई। मस्जिद का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया गया है। मस्जिद की देखभाल करने वालों की जांच की जा रही है।” डीएफएस, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित कई बचाव एजेंसियां बचाव अभियान में शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत न्यू होराइजन स्कूल के सामने स्थित थी। मुगलकालीन हुमायूँ मकबरे के जीर्णोद्धार में शामिल आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रतीश नंदा ने बताया कि दो मंजिला दरगाह मकबरा परिसर की चारदीवारी से जुड़ी हुई थी। उन्होंने आगे कहा, “कुछ मलबा परिसर के अंदर गिरा, लेकिन परिसर को कोई नुकसान नहीं हुआ।” संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि लोग शुक्रवार की नमाज के लिए दरगाह आए थे और बारिश के कारण एक कमरे के अंदर बैठे थे, तभी यह हादसा हुआ।
दिल्ली: निजामुद्दीन में हुआ बड़ा हादसा, दरगाह के कमरे की छत गिरने से 6 की मौत, 4 घायल
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















