32.2 C
Dehradun
Thursday, May 28, 2026


spot_img

‘स्कूल फीस प्रक्रिया को आधुनिक बनाएं, यूपीआई का करें उपयोग’, राज्यों से बोला शिक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से यूपीआई का उपयोग कर स्कूलों में फीस संग्रह की प्रक्रिया को आधुनिक बनाने कहा है, जिससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिले और अभिभावकों को सुविधा हो सके। अपनी तरह के पहले कदम के तहत शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग यूपीआई, मोबाइल वॉलेट और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म की बढ़ती पहुंच का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।
विभाग ने राज्यों और मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकायों को ऐसे तंत्रों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया है जो स्कूलों को सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल माध्यमों से प्रवेश और परीक्षा शुल्क एकत्र करने में सक्षम बनाते हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि नकद भुगतान से डिजिटल भुगतान में बदलाव के कई फायदे हैं। अभिभावकों और छात्रों के लिए यह सुविधा स्कूल जाए बिना घर से भुगतान की क्षमता सुनिश्चित करता है।
विभाग ने कहा कि स्कूलों में डिजिटल भुगतान की ओर कदम डिजिटल परिवर्तन के व्यापक लक्ष्य के साथ जोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे सभी हितधारकों को वित्तीय रूप से अधिक साक्षर बनने में मदद मिलेगी, जिससे डिजिटल लेनदेन की एक बड़ी दुनिया खुल जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता...

नहीं खुलेगा होर्मुज: ईरान की डील वाले दावे को अमेरिका ने बताया फर्जी, कहा-...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर बात बनती दिख रही है। इसकी संभावना है कि जल्द ही दोनों देशों के...

सर्वोच्च न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% जीएसटी को संवैधानिक रूप से वैध...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सरकार द्वारा पूर्वप्रभावी 28% जीएसटी को बरकरार रखते हुए इसे संवैधानिक रूप से वैध बताया...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन का तीसरा अग्रिम...

सर्वोच्च न्यायालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के निर्वाचन आयोग के...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग द्वारा कराई गई मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को बरकरार रखा है। सर्वोच्‍च...