27.9 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

केदारपुरी पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, बाबा केदार का लगाया ध्यान

रुद्रप्रयाग। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी महिला मित्र के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंची और दो दिनों तक धाम में रहकर बाबा केदार का ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक करने के साथ ही भैरवनाथ मंदिर जाकर भी पूजा-अर्चना की।
उनके केदारनाथ धाम पहुंचने से प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने उनसे बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें भी ली। इसके बाद अभिनेत्री सारा रुद्रनाथ धाम गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। बीते दिनों बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ धाम पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा केदार का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे भैरवनाथ की पूजा को पहुंची। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया। केदारनाथ फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली के साथ लीड रोल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। सारा अली बाबा केदारनाथ के चरणों में हर साल पहुंच रही हैं। सांय की आरती में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने केदारनाथ के मुख्य पुजारी बागेश लिंग से मुलाकात की। उनसे काफी देर तक बातचीत की और उनका आशीर्वाद भी लिया।
सारा अली खान ने  कहा कि केदारनाथ फिल्म में शूटिंग के बाद से वे लगातार केदारनाथ धाम पहुंच रही है। यहां आने के बाद उन्हें शांति की अनुभूति होती है। यहां बिताये हुए पलों को वे कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ का धाम स्वर्ग के समान है। यहां पग-पग में भगवान शंकर निवास करते हैं। इस दौरान उनके साथ तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...

0
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...

0
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...