23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए  काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ होगा।
प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं उनमें से 04 मोबाइल यूनिट जनपद उधम सिंह नगर में व 04 मोबाइल यूनिट जनपद नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी। हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने अवगत कराया कि राजस्थान के 04 जनपद व उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के गदरपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित सचल चिकित्सा वाहन में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, काउंसलर के माध्यम से परामर्श, जांच उपचार करने के लिए प्रारम्भ की गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...