24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 22, 2026


spot_img

ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली

रूद्रप्रयाग। स्थानीय वाद्य यंत्रों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और हजारों भक्तों की जयकारों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ बाबा केदारनाथ की डोली का स्वागत किया। मौके पर स्थानीय विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रहीं।
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुँचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी। आगामी छह माह तक बाबा केदार की ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस दौरान डोली का स्वागत आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ किया गया। इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी जगह-जगह डोली का भव्य स्वागत किया। देर सायं डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुँची थी। गुप्तकाशी पहुँचने पर डोली का भव्य स्वागत हुआ। बाबा केदार के जयकारों से इन दिनों पूरी केदारघाटी गुंजायमान है।
इस अवसर पर विधायक केदारनाथ ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पहुँचे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...