21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 22, 2026


spot_img

सर्राफा बाजार में मुनाफावसूली हावी; दिल्ली में 7000 रुपये टूटा सोना, चांदी भी ₹17000 फिसली

नई दिल्ली: दिवाली के बाद शुक्रवार को जब सर्राफा बाजार में करोबार शुरू हुआ तो सोने-चांदी में बड़ी मुनाफावसूली दिखी। इससे कीमतों बड़ी गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली के बाजारों में सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह कीमत 18 अक्तूबर को बंद हुए भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में करीब 7,000 रुपये सस्ती है। वहीं, चांदी की कीमत भी गिरकर 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले सत्र में चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,25,600 रुपये और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सभी करों सहित 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिवाली के मौके पर चार दिनों तक बंद रहने के बाद जब शुक्रवार को सर्राफा बाजार खुले तो निवेशकों को कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुक्रवार को सोना हाजिर 0.93 प्रतिशत गिरकर 4,087.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें 0.67 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं, चांदी भी 1.66 प्रतिशत फिसलकर 48.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, “सोने में सुधार बनाए रखना मुश्किल हो गया है क्योंकि बाजार में अब तेजी से मुनाफावसूली हो रही है। व्यापारी नई खरीदारी से बच रहे हैं।” उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद भारत में मांग घटने की उम्मीद है, क्योंकि त्योहारी खरीद अब थम चुकी है।
मिराए एसेट शेयर खान के कमोडिटीज प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि “भू-राजनीतिक तनाव फिलहाल कम हुआ है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 30 अक्टूबर को बैठक तय हुई है। इसी कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि “अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर में कटौती से गिरावट सीमित रहेगी और सोना 4,000 से 4,200 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकता है।”एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, “अमेरिका में सरकारी बंदी और व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितता के चलते बाजार फिलहाल सतर्क रुख अपनाए रहेगा।” कुल मिलाकर वैश्विक संकेतों की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव में नरमी और भारत में त्योहारी मांग खत्म होने के चलते सोने-चांदी दोनों की चमक फिलहाल फीकी पड़ती दिख रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...