29.1 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

इसरो का पांच साल में 50 रॉकेट लॉन्च करने का लक्ष्य

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले साल के मार्च महीने तक सात अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य तय किया है। इनमें देश के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ से जुड़ा पहला बिना-मानव वाला मिशन भी शामिल है। यह जानकारी इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी. नारायणन ने रविवार को दी। वे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय नौसेना के संचार उपग्रह सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) के सफल प्रक्षेपण के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि गगनयान कार्यक्रम अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है और सभी आवश्यक हार्डवेयर श्रीहरिकोटा पहुंच चुके हैं। इनका एकीकरण जारी है। वी. नारायणन ने कहा, ‘हमने तीन बिना-मानव मिशन की योजना बनाई है। इनमें से पहला मिशन ‘जी-1 मिशन’ चालू वित्त वर्ष के अंत तक, यानी मार्च 2026 से पहले पूरा किया जाएगा।’
इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि इसरो मार्च 2026 तक कुल सात मिशन लॉन्च करेगा। इनमें कई रॉकेट, एलवीएम3, पीएसएलवी और जीएसएलवी, का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजन के तहत, इसरो अगले पांच साल में 50 रॉकेट लॉन्च करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसी दिशा में मार्च 2026 से पहले सात मिशन पूरे किए जाएंगे।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...