29.1 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

दिल्ली DTC बसों में महिलाओं के बाद अब ये लोग भी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, लंबे समय से कर रहे थे मांग

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने जा रही है। ट्रांसजेंडर यात्री पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे। यह पहल राजधानी में वंचित वर्गों को समान अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का मौका देने कि लए उठाया गया है।
समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह योजना ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवागमन को आसान और सामाजिक समानता देगी। ये सेवा शुरू करने से पहले परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है कि बस चालकों, कंडक्टरों और मार्शल्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि ट्रांसजेंडर यात्रियों को किसी तरह की असुविधा या भेदभाव का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के मंत्र को दिल्ली में लागू कर दिया है। समाज के हर वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम शुरू किया गया है। ट्रांसजेंडर समुदाय को भी वही सम्मान और अवसर मिलेगा।
मंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही सभी विभागों को यह निर्दश दे चुकी है कि जिन योजनाओं के लिए ट्रांसजेंडर पात्र हैं, उनके आवेदन फॉर्म में ट्रांसजेंडर का विकल्प अनिवार्य किया जाए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पात्र लाभार्थी किसी तकनीकी कारण से सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें। ट्रांसजेंडर समुदाय लंबे समय से सम्मान और पहचान की लड़ाई लड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने इस पहल से उनके लिए न सिर्फ यात्रा को आसान बनाया, बल्कि समाज में समानता और संवेदना का संदेश दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...