दोहा: भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में भारत ए ने 17.5 ओवर में ही 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए हर्ष दुबे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा।
जितेश शर्मा की अगुआई में भारत ए ने ग्रुप चरण में खेले तीन में दो मुकाबले जीते और चार अंक तथा 1.979 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर रही। उसके खाते में छह अंक हैं और नेट रन रेट 4.560 का है। सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि पाकिस्तान का दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। दोनों सेमीफाइनल के मुकाबले 21 नवंबर को इसी मैदान पर खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला शाम आठ बजे से खेला जाएगा।
137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। पहला झटका 17 के स्कोर पर लगा। शाफिक जान ने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी जय ओडेड्रा का शिकार बन गए। वह 12 रन बनाकर लौटे। भारत की इस जीत में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 44 गेंदों में 53 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसमें उनका साथ नमन धीर (30) और नेहल वढेरा (23) ने दिया। ओमान के लिए ओडेड्रा, शाफिक, समय और आर्यन ने एक-एक विकेट लिए।
ओमान की पारी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान को करन सोनावले और हम्माद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई। विजयकुमार विशक ने कप्तान मिर्जा को अपना शिकार बनाया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए वसीम अली ने मोर्चा संभाला और 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, ओमान के तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए जबकि दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इस दौरान भारत के लिए गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि विजयकुमार विशक, हर्ष दुबे और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली।
ग्रुप बी से भारत-पाकिस्तान अंतिम-4 में पहुंचे, सेमीफाइनल के अन्य दो दावेदारों का होगा फैसला
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















