दुबई: भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दुबई एयर शो के दौरान अपने यूएई समकक्ष मोहम्मद मुबारक अल माजरूई से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम चर्चा की। इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि भारत और यूएई को रक्षा क्षेत्र में संयुक्त शोध, मिलकर विकास और सह-उत्पादन जैसी संभावनाओं को और बढ़ाना चाहिए। सोमवार को हुई इस बैठक के अगले दिन, मंगलवार को संजय सेठ ने ‘डिफेंस टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया’ विषय पर एक उद्योग गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भारत और दुनिया भर की 50 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भारत की रक्षा निर्माण क्षमता लगातार मजबूत हो रही है और देश में रक्षा क्षेत्र का बड़ा इकोसिस्टम तैयार हो चुका है। उन्होंने विदेशी और भारतीय कंपनियों को भारत में जॉइंट वेंचर और नए अवसरों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बता दें कि दुबई पहुंचने के पहले दिन उन्होंने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया, जहां एचएएल, डीआरडीओ और कई निजी कंपनियों व स्टार्टअप्स ने अपने आधुनिक रक्षा उपकरण और तकनीकें प्रदर्शित कीं। सेठ ने सभी स्टॉलों का दौरा किया और वहां प्रदर्शित तकनीक को करीब से देखा।
इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और तेजस के शानदार हवाई प्रदर्शन भी देखे। इसके अलावा उन्होंने दुबई में भारतीय समुदाय से मुलाकात कर उनकी भूमिका की सराहना की और उन्हें भारत के ‘ब्रांड एम्बेसडर’ बताया।
गौरतलब है कि दुबई एयर शो दुनिया के बड़े एयर शो में से एक है, जिसमें इस बार 1,500 से अधिक प्रदर्शक और 150 देशों के लगभग 1.48 लाख उद्योग से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ती भारतीय भागीदारी भारत-यूएई के मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है।
दुबई एयर शो से भारत-यूएई रक्षा सहयोग को गति, रक्षा राज्यमंत्री बोले- संयुक्त परियोजनाओं पर जोर
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















