नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात इस वजह से भी चर्चाओं में रही, क्योंकि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर महायुति में विवाद छिड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
इन अटकलों को राज्य कैबिनेट की बैठक में तब और बल मिला, जब शिवसेना शिंदे गुट के सभी मंत्रियों ने इस बैठक से किनारा कर लिया था। कैबिनेट बैठक से दूरी बनाने के बाद शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि महायुति के सहयोगी दलों को एक-दूसरे के पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने से बचना चाहिए।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे का आनन-फानन में यह दिल्ली दौरा इसी मुद्दे पर राहत पाने के लिए किया गया है। वहीं, पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें बताया कि महायुति के कुछ नेता आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए अनुकूल राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
शिंदे ने शाह से यह भी कहा कि टाली जा सकने वाली रुकावटें महायुति गठबंधन की जीत की गति में बाधा डाल सकती हैं और विपक्ष को अनुचित लाभ पहुंचा सकती हैं। उपमुख्यमंत्री ने शाह से बैठक के दौरान यह भी कहा कि गठबंधन सहयोगियों को एक-दूसरे की आलोचना करने से बचना चाहिए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव 2 दिसंबर को होंगे, जबकि नगर निगम चुनाव जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।
वहीं, शिवसेना और भाजपा के बीच दरार की अटकलों पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “यह सरकार का आंतरिक मामला है, लेकिन 6 मंत्री कैबिनेट में होने के बावजूद बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। इतने सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं, और मंत्री अनुपस्थित हैं। यह स्पष्ट है कि उनके भीतर मतभेद हैं। महाराष्ट्र इसका खामियाजा भुगत रहा है और यह दुखद है।”
निकाय चुनावों को लेकर महायुति में दरार? अमित शाह से मिले शिंदे, बताया-माहौल बिगाड़ रहे कुछ नेता
Latest Articles
पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश
नई दिल्ली। नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...

















