34.4 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

नोएडा-गाजियाबाद में डीजल ऑटो पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध, यूपी के NCR जिलों में चरणबद्ध होगा बैन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटोरिक्शा पर तत्काल प्रतिबंध लागू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतिबंध यूपी-एनसीआर क्लस्टर में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। ताकि वाहनों से होने वाले प्रदूषण में तेजी से कमी लाई जा सके।

सरकार ने एनसीआर से जुड़े जिलों में बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक कार्य-योजना तैयार की है। इस योजना में मुख्य रूप से सड़क विकास, धूल दमन उपायों को मजबूत करने और बड़े स्तर पर सफाई अभियानों पर जोर दिया जाएगा। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, रोड डस्ट क्षेत्र में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है।
गौतम बुद्ध नगर (नोएडाग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद में डीजल ऑटो का पूर्ण प्रतिबंध तत्काल लागू। योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, राज्य स्तर पर एक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट भी गठित की गई है, जिसमें: शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी), आवासन एवं शहरी नियोजन, उद्योग एवं अवसंरचना विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...