बक्सर: बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बडकाराजपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये (6 अरब से अधिक) क्रेडिट हो गए। इस तकनीकी खामी के कारण उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। जितेंद्र साह ने बताया कि उनके खाते में पहले केवल 478 रुपये जमा थे। रविवार को जब वह 200 रुपये निकालने के लिए फिनो बैंक के सीएसपी सेंटर पहुंचे, तो सीएसपी संचालक ने बैलेंस चेक करते ही हैरानी से उन्हें बताया कि उनके खाते में भारी-भरकम राशि दिख रही है। हालांकि, खाता फ्रीज होने के कारण वह पैसे की निकासी नहीं कर सके।
खाते में दिख रही राशि 6 अरब 478.20 रुपये देखकर जितेंद्र के होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों और परिचितों को दी। जितेंद्र ने खाते की राशि का स्क्रीनशॉट लोगों को दिखाया, जिसके बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया और उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी जितेंद्र ने तुरंत स्थानीय थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने घटना को साइबर थाना को अग्रसारित कर दिया। साइबर थाना ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जांच में इसे तकनीकी गड़बड़ी (टेक्निकल फॉल्ट) बताया है। चूंकि रविवार को बैंक बंद रहा, इसलिए विस्तृत बैंक जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन क्षेत्र में यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है कि आखिर इतनी बड़ी राशि जितेंद्र के खाते में कैसे पहुंची।
हलवाई के खाते में 600 करोड़! तकनीकी गड़बड़ी या कुछ और, आखिर आया कहां से पैसा?
Latest Articles
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...
भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल...
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...

















