32.6 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

मुंबई: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को राजस्थान पुलिस ने आईवीएफ फ्रॉड केस में मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस ने रविवार को राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मशहूर फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस शायद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को कल उदयपुर लाएगी। अधिकारी ने बताया कि विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों पर उदयपुर के डॉक्टर अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। डॉक्टर अजय मुर्डिया इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर हैं। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती सिंगर नचिकेत; हुई सर्जरी; जानिए कैसी है तबीयत?
गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले पुलिस ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। नोटिस में सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था। उन्हें निर्देश दिया गया था कि बिना अनुमति के विदेश न जाएं।
अधिकारी ने कहा, ‘इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के मालिक मुर्डिया अपनी गुजर चुकी पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 200 करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया गया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ, जिसके बाद मुर्डिया ने उदयपुर के भोपालपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जहां धोखाधड़ी और दूसरे अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई।’
विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट के अलावा कृष्णा, दिनेश कटारिया, महबूब अंसारी, मुदित बुट्टन, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव और अशोक दुबे के खिलाफ शिकायत हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...