कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 450 से ज्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलों से हमला किया, जिससे कई इलाकों की बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई। आपाकालीन सेवाएं उसे बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया में कहा, रूस ने फिर से यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया है। दक्षिणी यूक्रेन और ओडिसा क्षेत्र में हुए हमले में दो लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा, रातभर हुए इन हमलों से एक दर्जन से अधिक नागरिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और हजारों परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। जिन इलाकों में बिजली गुल हुई है उनमें किरोवोह्राद, मायकोलाइव, ओडेसा, सूमी, खार्किव, खेरसॉन और चेर्निहाइव शामिल हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, कुल मिलाकर दुश्मन ने हमलों के लिए 450 से अधिक ड्रोन और अलग-अलग तरह की 30 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। अधिकारी स्थिति को स्थिर करने और जरूरी सेवाओं को बहाल करने के लिए सभी संभव उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये हमले यह बताते हैं कि रूस का युद्ध खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मॉस्को की कार्रवाइयों को स्पष्ट रूप से पहचानने का आग्रह किया।
यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर 450+ ड्रोन से हमले, रूस ने 30 मिसाइलें भी दागीं; बिजली-पानी ठप
Latest Articles
केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...
कुल्हाल गेट पर बैरिकेडिंग तोड़ने वाले निहंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे ने बैरिकेडिंग के बावजूद कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में जबरन...
अवैध कब्जे को बिना कानूनी मंजूरी के नहीं हटा सकता रेलवे, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने...
नैनीताल। हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि, रेलवे कानून की उचित प्रक्रिया का अनुपालन किए बगैर...
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
हरिद्वार: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह
देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से...

















