28.5 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

इस्राइली हमले में हमास का टॉप कमांडर राएद सईद ढेर; गाजा में बारिश और ठंड से 14 लोगों की मौत

काहिरा/ यरूशलेम: इस्राइली सेना ने शनिवार को गाजा सिटी में एक कार पर हमला कर हमास के वरिष्ठ कमांडर राएद सईद को मार गिराया है। राएद को 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमलों के प्रमुख योजनाकारों में से एक माना जाता है। इस्राइली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हमास ने एक बयान में राएद सईद की मौत की पुष्टि नहीं की।
हमास ने बयान में कहा कि गाजा शहर के बाहर एक आम नागरिक की गाड़ी पर हमला किया गया था और यह 10 अक्टूबर को लागू हुए सीजफायर का उल्लंघन था। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार हमले में 4 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हुए। हालांकि, हमास या चिकित्सा कर्मियों की ओर से राएद की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है।
इस्राइली सेना ने केवल इतना कहा कि उसने गाजा सिटी में एक वरिष्ठ हमास कमांडर को निशाना बनाया था, लेकिन नाम नहीं बताया। राएद की मौत की पुष्टि होती है तो अक्तूबर में लागू हुए संघर्ष विराम के बाद यह हमास के किसी वरिष्ठ नेता का सबसे बड़ा निशाना होगा।
इस्राइली रक्षा अधिकारी ने राएद को हमास की हथियार निर्माण इकाई का प्रमुख बताया है, जबकि हमास के सूत्रों ने उन्हें समूह की सशस्त्र इकाई में इज्जेदीन अल-हद्दाद के बाद दूसरे-इन-कमांड के रूप में बताया था। यह हमला उस समय हुआ है, जब अक्तूबर में हुए संघर्ष विराम के बावजूद गाजा में हिंसा पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस संघर्ष विराम के बाद से इजरायली बलों के हमलों में 386 फलस्तीनी मारे गए हैं।
गाजा पट्टी में पिछले 72 घंटों के दौरान भीषण बारिश और कड़ाके की ठंड ने हालात और बदतर कर दिए हैं। खराब मौसम की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लगातार जारी युद्ध के चलते गाजा का बड़ा हिस्सा पहले ही खंडहर में तब्दील हो चुका है। करीब दो वर्षों से लाखों लोग टेंटों और अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में भारी बारिश ने उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।
राहत संगठन ऑक्सफैम के अनुसार, व्यापक जलभराव के कारण हजारों टेंट पानी में डूब गए हैं। लोगों को सीवेज, कीचड़ और मलबे के बीच से गुजरकर किसी तरह जान बचानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने हालात को बेहद दर्दनाक बताया। उम मुस्तफा नाम की महिला ने कहा कि बारिश में उनके गद्दे, कंबल, कपड़े और खाने का सारा सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पास बचा आटा और चावल भी पानी में भीगकर बेकार हो गए, जिससे रात के बीच में अफरा-तफरी मच गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...