16.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

हुसैनीया पैलेस में PM मोदी का स्वागत, किंग अब्दुल्ला संग द्विपक्षीय मुद्दों पर की चर्चा

अम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं राजधानी अम्मान के हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन ने गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जॉर्डन दौरे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘अम्मान में हुए विशेष स्वागत समारोह की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं। भारत और जॉर्डन वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, पीएम मोदी ने कहा, ‘आपके नेतृत्व में, जॉर्डन ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता के खिलाफ दुनिया को एक स्पष्ट मानवीय और राजनीतिक संदेश दिया है।’ इस बैठक के दौरान जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन ने कहा, ‘सभी जॉर्डनवासी आपका जॉर्डन में पुनः स्वागत करते हैं। हमारे देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आपकी उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह यात्रा दशकों की मित्रता, आपसी सम्मान और फलदायी सहयोग को दर्शाती है। हमारी साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तारित हो रही है, और आपकी यात्रा आर्थिक सहयोग के नए मार्ग प्रशस्त करने का अवसर प्रदान करती है।’
जॉर्डन में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अम्मान दौरे के दौरान हुई मुलाकात पर गर्व और खुशी व्यक्त की। उन्होंने इस अनुभव को यादगार और बेहद भावुक बताया। पिछले दो वर्षों से जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री से पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिलना एक विशेष क्षण था। उन्होंने कहा, मैं पिछले दो वर्षों से जॉर्डन में हूं। पीएम मोदी से पहली बार आमने-सामने मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। एक अन्य प्रवासी सदस्य, प्रदीप अग्रवाल ने कहा, मुझे पीएम मोदी से दूसरी बार मिलने का मौका मिला। पिछली बार जब वे जॉर्डन आए थे तब उनसे मुलाकात हुई थी, वह एक अद्भुत अनुभव था। उनके आगमन पर मैं स्तब्ध रह गया था। हमें उन पर बहुत गर्व है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रवासी भारतीय सदस्य भारतीय ध्वज लिए एकत्रित हुए और मोदी-मोदी व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए एक जीवंत वातावरण का निर्माण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित लोगों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, से बातचीत की और स्वागत में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आनंद लिया।
बता दें कि, भारत और जॉर्डन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री की यह यात्रा विशेष मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और राजनीतिक सहयोग पर फोकस रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत-जॉर्डन व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें दोनों देशों के प्रमुख कारोबारी शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी जॉर्डन में बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। वहीं पीएम मोदी युवराज के साथ वह पेट्रा शहर का दौरा करेंगे, जो भारत के साथ प्राचीन व्यापारिक संबंधों का प्रतीक रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...