नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा जताया कि नितिन नबीन का संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव भाजपा के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। इस मुलाकात को भाजपा संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
बता दें कि इसी महीने की 15 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई थी। भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की। भाजपा ने इसके साथ ही अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव किया है।
नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नबीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे।
पीएम मोदी से मिले नितिन नबीन, प्रधानमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई
Latest Articles
मोदी सरकार के 12 वर्षों के मजबूत राजकोषीय प्रबंधन से आर्थिक स्थिरता और सामाजिक...
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में किए गए मजबूत...
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली...
नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली...
भारत और वेनेजुएला ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और...
भारत और जिम्बाब्वे ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे ने रक्षा क्षेत्र में अपने सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। नई दिल्ली में आयोजित भारत-जिम्बाब्वे...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 213 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 तथा नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना...

















