नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा और गोपनीयता को और पुख्ता करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने सांसदों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को जारी एक बुलेटिन के जरिये लोकसभा सचिवालय ने सांसदों से अपील की है कि वे संसद परिसर में स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट चश्मा, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ी का इस्तेमाल न करें। सचिवालय का कहना है कि ऐसे उपकरणों से सांसदों की निजता को खतरा हो सकता है और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन भी हो सकता है।
लोकसभा की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि आजकल देश में कई तरह के आधुनिक और उन्नत डिजिटल उपकरण आसानी से उपलब्ध हैं। इनमें स्मार्ट चश्मे, कैमरे वाले पेन और स्मार्ट वॉच शामिल हैं, जिनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
सचिवालय ने चेतावनी दी कि कुछ डिवाइस ऐसे हो सकते हैं, जिनका उपयोग गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग या निगरानी के लिए किया जा सकता है। इससे संसद के अंदर होने वाली चर्चाओं और सांसदों की सुरक्षा व गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। इसलिए सांसदों से कहा गया है कि वे संसद भवन और पूरे संसद परिसर में ऐसे किसी भी उपकरण का उपयोग न करें, जिससे सुरक्षा, गोपनीयता और संसदीय मर्यादा को नुकसान पहुंच सकता हो।
संसद में स्मार्ट गैजेट्स पर सख्ती, चश्मा–पेन कैमरा पर रोक; लोकसभा सचिवालय की सांसदों को सख्त सलाह
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















