नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हालिया इंडिगो संकट से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने विमानन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय देश में इंडिगो और एअर इंडिया के एकाधिकार के खत्म करने के लिए दो नई एयरलाइनों अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया है।
इन दो कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है। मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं।
विमानन क्षेत्र में फिलहाल दो बड़े समूहों इंडिगो और टाटा समूह (एअर इंडिया) का राज है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के भीतर उड़ान भरने वाले करीब 90 प्रतिशत यात्री इन्हीं दो समूहों की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में जब किसी एक एयरलाइन में गड़बड़ी होती है, तो पूरा सिस्टम हिल जाता है और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। इस महीने की शुरुआत में इंडिगो को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ा, जिसमें हजारों उड़ानें रद हो गईं, लाखों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए और सामान भी गलत जगह पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद, सरकार ने इंडिगो के क्रू पर सख्ती करने के लिए दखल दिया और एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को डीजीसीए की एक कमेटी के सामने तलब किया।
इसी जोखिम को कम करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कमर कस ली है। उन्होंने बुधवार को बताया कि सरकार नई एयरलाइंस को प्रोत्साहित कर रही है ताकि बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़े। पिछले एक हफ्ते में मंत्रालय ने तीन नई कंपनियों की टीमों से मुलाकात की और उन्हें उड़ान संचालन के लिए एनओसी प्रदान किया गया। मंत्री का यह कदम साफ इशारा है कि सरकार अब बाजार में नए विकल्प खड़े करना चाहती है ताकि मनमाने किराए और लेटलतीफी से जनता को राहत मिल सके।
मंत्री ने कहा कि ‘उड़ान’ जैसी योजनाओं ने स्टार एयर, इंडिया वन एयर और फ्लाई91 जैसी छोटी विमानन कंपनियों को देश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है और भविष्य में वृद्धि की और भी गुंजाइश है।
एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अलायंस एयर के अलावा अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91 और इंडियावन एयर।
उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को इंडिगो टिकट रद करने से संबंधित लगभग 100 शिकायतें प्राप्त हुई हैं और इन्हें विमानन नियामक को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि टिकट रद्द करने, धन वापसी और मुआवजे के दावों से संबंधित शिकायतें राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर प्राप्त हुईं हैं।
टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया द्वारा रोम (इटली) के लिए उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा और इंडिगो द्वारा दिल्ली से लंदन हीथ्रो के लिए अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना की घोषणा के साथ हवाई यात्रियों को अगले वर्ष भारत और यूरोप के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है।
देश को मिलेंगी 3 नई एयरलाइंस, इंडिगो को झटका; मोदी सरकार ने दी मंजूरी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















