27 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

भूकंप के झटकों से कांपी ताइवान की धरती, हिलीं इमारतें; रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही सात

ताइपे: शनिवार देर रात ताइवान में जोरदार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता वाले इस भूकंप से राजधानी ताइपे समेत कई शहरों में इमारतें हिल गईं। झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में घरों के भीतर रखी चीजें गिर पड़ीं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि देर रात तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली।
ताइवान के मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी तट के पास, यिलान शहर से करीब 32 किलोमीटर पूर्व में समुद्र के भीतर था। भूकंप की गहराई लगभग 73 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का केंद्र 24.69 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.08 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
इस भूकंप के झटके ताइवान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राजधानी ताइपे और दक्षिणी शहर में भी लोग झटकों से सहम गए। भूकंप के केंद्र के नजदीक यिलान इलाके में झटके ज्यादा तेज थे। कई घरों और दफ्तरों में अलमारियों पर रखी वस्तुएं गिर गईं, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।
ताइवान की राष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी की मौत या बड़े पैमाने पर तबाही की खबर नहीं है। ताइपे शहर प्रशासन ने भी कहा है कि अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
भूकंप देर रात आने के कारण आपात एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। फायर एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। नागरिकों से कहा गया कि झटके आने पर खुद को सुरक्षित रखें, खतरनाक वस्तुओं से दूर रहें, बिस्तर के पास जूते और टॉर्च रखें और झटके थमने के बाद ही बाहर निकलें। साथ ही, आफ्टरशॉक की आशंका को देखते हुए शांत रहने की अपील की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...