नई दिल्ली: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के बने हुए एक वर्ष भी नहीं बीता है, लेकिन इसी बीच सरकार मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं पास कर चुकी है। यह राशि सड़कों को ठीक करने से लेकर गलियों-कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट ठीक करने से लेकर विभिन्न योजनाओं में खर्च की गई हैं। सरकार ने इसे जनता के हितों के लिए उठाया गया बड़ा कदम बताया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ‘इज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ (व्यापार में सुगमता) को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए व्यापारियों को लाइसेंसिंग व्यवस्था में बड़ी राहत दी गई है। किसी काम के लिए अब उन्हें महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि चंद दिनों में सिंगल विंडो सिस्टम से उन्हें हर तरह की क्लीयरेंस दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को सुविधाएंं उपलब्ध कराना सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है क्योंकि उद्यमी केवल व्यापार नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
व्यापारियों के लिए सरकार ने पहला ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से उद्योग और व्यापार जगत की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। ग्रीन कैटेगरी के उद्योगों के लिए प्रस्ताव स्वीकार करने का समय 120 दिन से घटाकर 20 दिन कर दिया गया है। सरकार ने सस्ता कर्ज देकर व्यापारियों को बढ़ावा देने का काम किया है। जीएसटी विभाग को फेसलेस संचालन और रिफंड प्रक्रिया को तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिणाम-स्वरूप पिछले चार महीनों में दिल्ली के व्यापारियों को 915 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड किया गया है।
दिल्ली के विकास के लिए 1000 करोड़ की योजनाएं पास, व्यापारियों को लौटाए 915 करोड़
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















