कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने आम लोगों को भी सतर्क किया है। यह गिरोह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लोगों से ठगी कर रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जालसाज फेसबुक और व्हाट्सएप पर विज्ञापन और वीडियो फैला रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार की योजना के तहत बिना सिबिल (CIBIL) स्कोर के तुरंत ऋण दिया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ठग लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या एप डाउनलोड करने का लालच देते हैं। इसके बाद उनसे आधार, पैन, बैंक विवरण और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगते हैं। कुछ मामलों में कर्ज देने के नाम पर लोगों से अग्रिम शुल्क भी वसूला जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, पैसे मिलते ही ठग पीड़ित से सारा संपर्क तोड़कर गायब हो जाते है।
इसको लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह फर्जी योजना है। मुख्यमंत्री या राज्य सरकार ने ऐसी कोई ऋण योजना शुरू नहीं की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें। पुलिस ने कहा, अगर कोई इस ठगी का शिकार हुआ है, तो वह साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है या राज्य के साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ममता बनर्जी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कहा- लोग रहें सतर्क
Latest Articles
अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान...
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्य...
राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...
संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...
पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...

















