नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग उन्नाव दुष्कर्म मामले का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। शीर्ष कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की, जब निष्कासित भाजपा नेता कुलदीप सेंगर के वकीलों ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के उन जजों के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं, जिन्होंने सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित किया था।
हाईकोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि वह पहले ही सात साल और पांच महीने जेल में बिता चुका है। तीन जजों की अवकाशकालीन पीठ की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, ‘हम जानते हैं। हम कोई संकीर्ण सोच वाले लोग नहीं हैं। हम जानते हैं कि लोग राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ लोग ही ऐसा कर रहे हैं।’
सेंगर की ओर से वरिष्ठ वकील एन. हरिहरन पेश हुए। उन्होंने शीर्ष कोर्ट को बताया कि इस मामले की सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट के जजों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जजों के खिलाफ बयान या आरोप लगाने से बचना चाहिए। हरिहरन ने कहा, वे यह सब राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों पर कर रहे हैं। सेंगर की ओर से पेश एक अन्य वकील ने बताया कि हाईकोर्ट के जजों की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं।
हरिहरन ने कहा कि जजों पर आरोप लगाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है और यह चिंता का विषय है। इसके बाद पीठ ने टिप्पणी की कि ऐसे लोग यह बात भूल जाते हैं कि सेंगर को न्यायपालिका ने ही दोषी ठहराया था। अवकाशकालीन पीठ में न्यायमू्र्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, स्पष्ट रूप से कहें तो ये जज हमारे यहां सर्वश्रेष्ठ जजों में से हैं।
‘लोग सियासी लाभ लेने की कोशिश कर रहे’, हाईकोर्ट जजों पर आरोप लगाए जाने पर शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी
Latest Articles
अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्काल समाधान...
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्य...
राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...
संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...
पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...

















