नई दिल्ली। उत्तराखंड के देहरादून में इसी महीने त्रिपुरा के एक छात्र पर हमला हुआ था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। हत्या यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की गई याचिका में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा से निपटने में संवैधानिक विफलता के लिए तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है। जनहित याचिका में 26 दिसंबर को एंजेल चकमा की हुई मौत का जिक्र किया गया है। वह उत्तराखंड के एक विश्वविद्यालय में एमबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। उस पर नौ दिसंबर को कथित तौर पर नस्लीय हमला किया गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
चकमा के भाई माइकल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों को युवकों के एक समूह ने रोका, जिसके चलते कहासुनी हुई, जो हिंसा में बदल गई। वे नशे में थे और धारदार हथियार से हमला किया।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह ने साफ किया है कि इसमें किसी तरह की नस्लीय हिंसा की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सेलाकुई क्षेत्र में दो पक्षों के युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना में घायल त्रिपुरा निवासी एंजल चकमा की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया में कुछ लोगों की ओर से इस प्रकरण को नस्लीय भेदभाव से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। प्रकरण की अब तक की विवेचना के दौरान घटना में किसी भी प्रकार की नस्लीय भेदभाव व हिंसा किया जाना प्रकाश में नहीं आया है और ना ही पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में इस प्रकार की किसी घटना का होने के संबंध अंकित कराया गया है।
देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की हत्या का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, नस्लीय हिंसा के खिलाफ न्यायिक हस्तक्षेप की मांग
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















