नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात नर¨सगदी में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि उर्फ मोनी चक्रवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इससे कुछ घंटे पहले जेस्सोर जिले में एक अन्य हिंदू कारोबारी 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी की सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी, जो एक समाचार पत्र के कार्यवाहक संपादक भी थे।
दो दिसंबर, 2025 से पिछले लगभग 35 दिनों में बांग्लादेश में कम से कम 11 हिंदुओं की हत्या की गई है। पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाजार में किराना दुकानदार शरद चक्रवर्ती पर सोमवार रात करीब 11 बजे हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। पलाश पुलिस थाना प्रमुख (ओसी) शाहेद अल मामून ने बताया कि शरद चक्रवर्ती शिबपुर उपजिला के साधरचार यूनियन निवासी मदन ठाकुर के बेटे थे।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि मणि जब सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने घर के सामने ही उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोग उन्हें पलाश उपजिला स्वास्थ्य परिसर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाहेद ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, 19 दिसंबर को शरत चक्रवर्ती ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर देश में हिंसा पर चिंता जताई थी, जिसमें उन्होंने अपनी जन्मभूमि को ”मौत की घाटी” बताया था। एक चश्मदीद और रिश्तेदार प्रदीप चंद्र बर्मन ने इस हमले को सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा, ”पहले से दुश्मनी थी.. उन्होंने (हमलावरों ने) उनका मोबाइल फोन या मोटरसाइकिल नहीं छीनी।”
शरत चक्रवर्ती की हत्या के विरोध में नरसिंगदी में सौ से अधिक व्यापारियों ने मंगलवार को स्थानीय मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले न्याय की मांग करते हुए मानव श्रृंखला बनाई। व्यापारियों ने हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटों में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन में उपस्थित लोगों में चारसिंदूर बाजार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अंगुर भुइया, महासचिव फारुक भुइया, बांग्लादेश हिंदू महाजोत के केंद्रीय आयोजन सचिव किशोर कुमार, पलाश उपजिला अध्यक्ष लिपोन देबनाथ और अन्य स्थानीय नेता शामिल थे।
बांग्लादेश में एक और हिंदू की धारदार हथियार से हत्या, 35 दिनों में 11 हिंदुओं की कट्टरपंथियों ने ली जान
Latest Articles
टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक...
सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान की सद्यः...
राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप और असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का...
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप...
गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से संबंधित बैठकें करेंगे। सूत्रों...















