नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने हवाई यातायात की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आइजीआइ) पर आज सुबह दृश्यता का स्तर बेहद कम दर्ज किया गया, जिससे विमानों के संचालन में भारी बाधा आई। आंकड़ों के मुताबिक, मौसम की मार के कारण मंगलवार को कुल 6 उड़ानें रद की गई और 150 से अधिक विमान अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित हुई।
मंगलवार तड़के रनवे पर दृश्यता का स्तर काफी गिर गया था। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले 3 विमानों को सुरक्षित लैंडिंग के लिए दूसरे शहर (जयपुर और लखनऊ) की ओर डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि एयरपोर्ट पर कैट-III तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन टेक-ऑफ के लिए आवश्यक न्यूनतम दृश्यता न होने के कारण उड़ानों के प्रस्थान में 15 मिनट से लेकर 1 घंटे तक की देरी देखी गई है।
उड़ानों में हो रही लगातार देरी और रद्दीकरण की वजह से टर्मिनलों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन के संपर्क में रहें और आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस की जांच करते रहें।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, 6 उड़ानें रद; 150 विमानों ने देरी से भरी उड़ान
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















