नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने रूस से लगभग 144 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा है। अनुमान है कि फरवरी, 2022 से दुनियाभर में तेल की बिक्री से रूस की कुल कमाई लगभग एक ट्रिलियन यूरो रही है। बता दें कि भारत पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया के तेल पर निर्भर रहता रहा है, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद रूस का तेल भारी छूट पर मिलने लगा, जिससे कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत हो गई।
यूरोपियन थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च आन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के अनुसार, चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से चीन ने 210.3 अरब यूरो का रूसी तेल खरीदा है जबकि 42.7 अरब यूरो का कोयला और 40.6 अरब यूरो की गैस खरीदी है। युद्ध शुरू होने से लेकर तीन जनवरी, 2026 तक चीन की कुल खरीदारी 293.7 अरब यूरो थी।
सीआरईए ने कहा कि भारत ने रूस से 162.5 अरब यूरो का जीवाश्म ईंधन खरीदा है। इसमें 143.88 अरब यूरो का कच्चा तेल और 18.18 अरब यूरो का कोयला शामिल है। यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने रूसी जीवाश्म ईंधन खरीदने पर 218.1 अरब यूरो खर्च किए हैं। उसने तेल की खरीद पर 106.3 अरब यूरो, कोयले पर 3.5 अरब यूरो और गैस पर 108.2 अरब यूरो खर्च किए हैं।
तीन सप्ताह से किसी तरह का रूसी कच्चा तेल नहीं खरीदा: रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने लगभग तीन सप्ताह से किसी तरह का रूसी कच्चा तेल नहीं खरीदा है और जनवरी में भी किसी तरह के खरीदारी की उम्मीद नहीं है। दरअसल, रिलायंस का यह स्पष्टीकरण ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट के जवाब में आया है, जिसमें उसने डेटा एनालिटिक्स फर्म केप्लर के हवाले से कहा था कि कम से कम तीन टैंकर (इसमें लगभग 22 लाख बैरल यूराल) सिक्का पोर्ट की ओर जा रहे हैं।
इसी पोर्ट से जामनगर रिफाइनिंग कांप्लेक्स अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट में बताए गए तीनों कार्गो शायद बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी के लिए थे। इस रिपोर्ट का असर रिलायंस के शेयरों पर भी दिखाई दिया है और पिछले आठ महीनों के दौरान उसके शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी यानी चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का वैल्यूएशन 94,389 करोड़ रुपये कम हो गया।
भारत ने रूस से खरीदा 144 अरब यूरो का कच्चा तेल, अब भी पहले नंबर पर है चीन
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















