32.3 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

बर्फीले तूफान में टेकऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार, आठ सवार में सात की मौत

वॉशिंगटन: अमेरिका के बैंगोर एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 क्रैश हो गया। इस विमान में आठ लोग सवार थे। जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच हुई है। एफएए ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में रविवार शाम (स्थानीय समय के मुताबिक) एक विमान हादसा हुआ है। बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की कोशिश के दौरान एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 विमान क्रैश हो गया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बताया कि इस विमान में आठ लोग सवार थे। अब ताजा सूचना के मुताबिक विमान में सवार आठ लोगों में से सात की मौत हो गई। एक क्रू मेंबर गंभीर चोटों के साथ जिंदा बच गया।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के कई हिस्से भारी बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। मेन में तापमान जमा देने वाला है और बर्फबारी के कारण वहां विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम हादसे की एक वजह हो सकता है।
एफएए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि यह घटना रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई। एफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) मिलकर इस मामले की जांच करेंगे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार लोगों को कितनी गंभीर चोटें आई हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट ने संघीय रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि यह विमान ह्यूस्टन की एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट बताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, एफएए ने कहा कि यह जानकारी शुरुआती है और जांच आगे बढ़ने पर इसमें बदलाव हो सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...

सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया सरकार ने देश का...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया। इससे पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र की गतिविधियों...

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...