कोलकाता: भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। आईसीजीएस अमृत कौर ने कार्रवाई करते हुए 28 चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया। इन लोगों के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। सभी को कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज बंदरगाह लाया गया है।भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारतीय जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। इस नाव पर सवार 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
तटरक्षक जहाज ‘आईसीजीएस अमृत कौर’ ने रविवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में गश्त कर रहा था। इसी दौरान टीम को संदिग्ध गतिविधि दिखी। जांच में पता चला कि यह बांग्लादेशी नाव भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में बिना अनुमति मछली पकड़ रही थी। यह कार्रवाई विदेशी जहाजों से जुड़े 1981 के कानून के तहत की गई।
विज्ञापन
तटरक्षक दल ने नाव को रोककर उसकी तलाशी ली और जरूरी कागजात मांगे। नाव पर मौजूद लोग कोई भी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। नाव पर मिले जाल और पकड़ी गई मछलियों से स्पष्ट हुआ कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सक्रिय रूप से मछली पकड़ने का काम चल रहा था। तटरक्षक बल ने नाव और सभी 28 सदस्यों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज बंदरगाह पहुंचाया।
तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई भारत के समुद्री हितों की रक्षा, अवैध मछली पकड़ने पर रोक और क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारतीय तटरक्षक बल बंगाल की खाड़ी में चौबीसों घंटे सतही और हवाई निगरानी के माध्यम से समुद्री कानूनों को लागू करने और राष्ट्रीय समुद्री संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बनाए हुए है।
भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, भारत के जलसीमा में मछली पकड़ते 28 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड की वित्तीय...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 124 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से राज्य में...
मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न...
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा...
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक...
बदरीनाथ धाम पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ, कल खुलेंगे कपाट
चमोली। शीतकालीन प्रवास के उपरांत भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी एवं देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र उत्सव डोलियाँ योगध्यान...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का...
















