29.8 C
Dehradun
Thursday, June 4, 2026


spot_img

इंदौर के भागीरथपुरा में जल के बाद अब दूषित भोजन से संक्रमण! दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार

इंदौर। देश के स्वच्छतम शहर इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित जल त्रासदी के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। इनमें से छह मरीज अभी अस्पतालों में भर्ती हैं।
जानकारी के मुताबिक भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। भोजन में दाल-बाफले, लड्डू सहित अन्य व्यंजन बनाए गए थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।
आकाश ने बताया कि रविवार सुबह से ही रिश्तेदारों के फोन आने लगे। बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। दो मरीज एमवाय अस्पताल और चार निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है।मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। जानकारी अनुसार कार्यक्रम में कुल 48 लोग शामिल हुए थे।
आकाश ने बताया कि खाने में बोरिंग का पानी उपयोग में किया था। अस्पतालों में डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग का कहा है। मेरी पत्नी, भाई और भाभी भी बीमार हैं। उन्हें संजीवनी क्लिनिक पर इलाज के लिए लेकर गए थे।
हालांकि कोई भी गंभीर बीमार नहीं है। सभी की हालत में सुधार है। सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर संजीवनी क्लिनिक पर दो-तीन मरीज पहुंचे थे, जिनका उपचार किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 8 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे...

0
देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली...

मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चैक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों की सहायता के लिए 10,000 करोड़ रुपये के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानन कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहायता देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये के ‘एटीएफ...

एनपीसीआई ने कंबोडिया के एसीएलईडीए बैंक के साथ साझेदारी कर यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू...

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एन.पी.सी.आई) ने कंबोडिया में यूपीआई भुगतान सुविधा आरंभ करने के लिए कंबोडिया के प्रमुख वाणिज्यिक बैंक एसीएलईडीए बैंक...