20.5 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की, जब 25 मार्च 2026 को रुड़की परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना एचएनजीपीएल द्वारा क्रियान्वित की जा रही है, जो भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गेल गैस लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम है।
पीएनजी परियोजना के प्रथम चरण, जिसमें डी-कंप्रेशन यूनिट शामिल है, का उद्घाटन प्रो. कमल किशोर पंत, निदेशक (आईआईटी रुड़की) और राहुल टंडन, बिज़नेस हेड (बीपीसीएल दृ गैस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. यू.पी. सिंह, उप निदेशक (आईआईटी रुड़की), विवेक वोहरा, सीईओ (एचएनजीपीएल), नवीन कुमार, सीएफओ (एचएनजीपीएल) सहित एचएनजीपीएल और आईआईटी रुड़की के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल के अंतर्गत, 15,000 मीटर से अधिक एमडीपीई पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। इस परियोजना में परिसर के 14 छात्रावासों के मेस सुविधाओं तथा लगभग 1500 आवासों तक पीएनजी सुविधा का विस्तार शामिल है। एचएनजीपीएल की टीम, आईआईटी रुड़की के इंस्टीट्यूट वर्क्स डिपार्टमेंट (आईडब्ल्यूडी) के सहयोग से, परिसर के प्रत्येक रसोईघर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। यह परियोजना भारत सरकार के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसके तहत पीएनजी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। यह नई सुविधा निवासियों और छात्रों के लिए सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन को कम करने और भारत के सतत ऊर्जा की ओर संक्रमण में योगदान देने की अपेक्षा रखती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...