19 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात के वाव-थराद जिले के नानी में 19 हजार आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष का प्रभाव देश के नागरिकों पर पड़ने नहीं दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं सम्‍पर्क में सुधार लाएगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी गुजरात के डीसा में खोला गया वायुसेना अड्डा पश्चिमी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

इन परियोजनाओं में केंद्र सरकार के ऊर्जा, सड़क, परिवहन और राजमार्ग तथा रेल मंत्रालय के 10 हजार 921 करोड़ रुपये के विकास कार्य और राज्य सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जल आपूर्ति, सड़क और आवास, जीआईडीसी, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पर्यटन और जनजातीय विकास विभागों के आठ हजार 886 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने साणंद में केयन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संयंत्र द्वारा किया जाने वाला उत्पादन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक अग्रणी भागीदार के रूप में उभर रहा है।

आज महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने गांधीनगर के कोबा में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय जैन इतिहास और सम्राट संप्रति के जीवन, उनके शासन और अहिंसा के संदेश को समर्पित है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...

राज्यपाल के समक्ष काउंटर ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष मंगलवार को विशेषज्ञों द्वारा अत्याधुनिक काउंटर ड्रोन तकनीक का विस्तृत प्रस्तुतिकरण एवं डेमो प्रदर्शन...