24.1 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट भी

नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा है तो दूसरी और उसने अपने करीब 13,000 सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब भेजे हैं। यानी पश्चिम एशिया संकट को लेकर पड़ोसी देश का विरोधाभास सामने आया है।
असल में पिछले वर्ष सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रक्षा समझौता हुआ था, जिसके तहत दोनों देश में किसी भी एक पर हुए हमले को खुद पर हुआ हमला मानेंगे। बता दें कि अमेरिका और इजरायली हमलों की प्रतिक्रिया में ईरान सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेसों को भी निशाना बना रहा है।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान का यह सैन्य दल अब्दुल अजीज एयरबेस पर पूर्वी क्षेत्र में तैनात किया गया है। इस तैनाती का मुख्य उद्देश्य संयुक्त सैन्य समन्वय को बढ़ाना, दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच ऑपरेशनल रीडनेस में सुधार करना और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना है।
एक पाकिस्तानी सरकारी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच हुए रणनीतिक रक्षा समझौते के तहत पाक सैनिकों और लड़ाकू विमानों को सऊदी अरब भेजा गया है।अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ मोहम्मद मेहदी ने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले महीने सऊदी अरब में अपने लड़ाकू विमान और सैनिक भेजे थे, लेकिन यह जानकारी अब सऊदी अधिकारियों द्वारा साझा की गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक और लड़ाकू जेट केवल सऊदी अरब की रक्षा के लिए वहां तैनात हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई।...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...