24.3 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद आयोजित की

नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया। यह पहल 17 क्षेत्रों में एक साथ आयोजित की गई। इसमें 7 हजार से अधिक युवतियों ने संगठित लोकतांत्रिक भागीदारी और युवा नेतृत्व वाले नीतिगत संवाद के लिए भाग लिया। इसने विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि की युवतियों को एक साथ लाकर देश की लोकतांत्रिक और विकास यात्रा के लिए विश्वसनीय और संरचित मंच का निर्माण किया।

सत्र का समापन सभी 17 क्षेत्रों में एक औपचारिक प्रस्ताव पारित होने के साथ हुआ। इसमें सामूहिक रूप से संविधान (संशोधन) विधेयक 2026 का समर्थन किया गया। यह विधेयक लोकसभा की सीटों की संख्या को पांच सौ 43 से बढ़ाकर आठ सो 16 करने का प्रस्ताव करता है। इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण शामिल है।

दिल्ली के श्री राम वाणिज्य महाविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र ने महिलाओं को राष्ट्रपति पद सहित सर्वोच्च पदों तक पहुंचने के लिए सशक्त बनाया है। उन्‍होंने कहा कि समावेशी शासन राष्ट्रीय प्रगति की कुंजी है। 16 से 18 मार्च तक होने वाले विशेष सत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने विधानसभाओं में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने में इसके महत्व को रेखांकित किया। डॉ. मांडविया ने इस पहल को विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप, वास्तव में समावेशी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...