28.4 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा

नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना आज इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा। यह हिंद महासागर क्षेत्र में इंडियन ओशन शिप- आई.ओ.एस सागर पहल के अंतर्गत इसकी तैनाती का तीसरा पड़ाव है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 16 मित्र देशों के बहुराष्ट्रीय दल से युक्त इस पोत ने मलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य से होकर परिचालन समन्वय और उच्च नौवहन मानकों का प्रदर्शन किया। अपने प्रवास के दौरान, आईएनएस सुनयना पेशेवर आदान-प्रदान, खेल आयोजनों और सामाजिक मेलजोल के माध्यम से इंडोनेशिया की नौसेना के साथ जुड़ेगी।
मंत्रालय ने बताया कि प्रस्थान के समय एक पैसेज एक्सरसाइज भी आयोजित की जाएगी। यह समुद्री संबंधों को मजबूत करने और एक स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
मंत्रालय ने कहा कि आईओएस सागर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और शांति को बढ़ावा देने के लिए भारत के महासागरीय क्षेत्रों में पारस्परिक और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...