नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना आज इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा। यह हिंद महासागर क्षेत्र में इंडियन ओशन शिप- आई.ओ.एस सागर पहल के अंतर्गत इसकी तैनाती का तीसरा पड़ाव है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 16 मित्र देशों के बहुराष्ट्रीय दल से युक्त इस पोत ने मलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य से होकर परिचालन समन्वय और उच्च नौवहन मानकों का प्रदर्शन किया। अपने प्रवास के दौरान, आईएनएस सुनयना पेशेवर आदान-प्रदान, खेल आयोजनों और सामाजिक मेलजोल के माध्यम से इंडोनेशिया की नौसेना के साथ जुड़ेगी।
मंत्रालय ने बताया कि प्रस्थान के समय एक पैसेज एक्सरसाइज भी आयोजित की जाएगी। यह समुद्री संबंधों को मजबूत करने और एक स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
मंत्रालय ने कहा कि आईओएस सागर, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और शांति को बढ़ावा देने के लिए भारत के महासागरीय क्षेत्रों में पारस्परिक और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।
भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा
Latest Articles
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य
देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य...
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के "अपराध मुक्त उत्तराखण्ड" के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा, भारत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा कि भारत ने उर्वरक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार...
सरकार ने कहा–अल नीनो के कारण कमजोर मॉनसून के संभावित असर से निपटने में...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार अल नीनो के कारण मानसून के संभावित दुष्प्रभाव से निपटने...

















