25.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल सिस्टम की खरीद के लिए 975 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हें। ये अनुबंध नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ किए गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो बारूदी सुरंगों को भेदने की भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाएगा।

मंत्रालय ने कहा है कि यह खरीद भारत की रक्षा अवसंरचना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक बनेगा। इस परियोजना में घटक निर्माण के माध्यम से लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को प्रोत्साहित करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की अपार क्षमता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...