नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर भ्रष्टाचार और घुसपैठ को बढावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी जीत कर आती है तो काकद्वीप के मछुआरों को नये अवसर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पडोसी देशो में सताए गए अल्पसंख्यकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारत की नागरिकता देने की व्यवस्था भी की जाएगी। बाद में श्री मोदी रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ भी गए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ में एक जनसभा में कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में घुसपैठियों को नहीं आने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कोलकाता में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया। वामदल नेता एम ए बेबी और वृंदा करात ने जादवपुर में एक रैली को संबोधित किया। पार्टी सचिव मोहम्मद सलीम ने बालीगंज और उत्तरपाडा में रोडशो किया।
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















