40 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका; तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन तीनों सांसदों ने आज भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इससे पहले नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में श्री राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों ने भाजपा में विलय का फैसला किया है।

श्री चड्ढा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प के साथ गठित आम आदमी पार्टी अब भ्रष्ट और समझौतावादी व्यक्तियों के शिकंजे में है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दस सांसद हैं और दो-तिहाई से अधिक सांसद भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले से सहमत हैं। श्री चड्ढा ने कहा कि उन्होंने सभी संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र...

विदेश मंत्रालय ने लोगों से सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही कैलाश मानसरोवर...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा तब तक शुरू न करें जब तक कि...

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे...

0
नई दिल्ली।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्‍स यात्रा पर विक्‍टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी...

केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी

0
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...