24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज

नई दिल्ली। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन आना तय है। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में चुनाव रैली में आज श्री मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान का रुझान कई जिलों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए झटके का संकेत है। उन्होंने मतदाताओं से दूसरे चरण में बढ़-चढ़ कर मतदान करने और विकसित बंगाल के निर्माण में मदद करने की अपील की। श्री मोदी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा समर्थित घुसपैठ के कारण राज्य के युवा बंगाल से बाहर नौकरी तलाशने को मजबूर हुए।

प्रधानमंत्री ने मौजूदा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा चिंता का विषय है। जादवपुर विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं हैं। उन्होंने संस्थान की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के उठाए कदमों पर सवाल उठाया। श्री मोदी ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पिछड़े समुदायों के लिए काम करने में विफल रही है, लेकिन अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह इन वर्गों की सेवा करेगी।

वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर राज्य के दो लाख करोड़ रुपये रोकने का आरोप लगाया है। आज हावड़ा में एक चुनाव रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सुरक्षित हाथों में है और भाजपा को अपना ध्यान मणिपुर तथा नोएडा पर केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले आधी से भी कम सीटें हासिल करेगी।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हावड़ा के जगतबल्लभपुर में एक रैली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य की कल्याणकारी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की विकास पहल आगे भी जारी रहेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...