29 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

केदारनाथ यात्राः एसपी रुद्रप्रयाग का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देहरादून। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बहुस्तरीय प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, सुश्री निहारिका तोमर द्वारा स्वयं केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर उतरकर व्यवस्थाओं का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ बेस कैंप से लेकर गौरीकुण्ड तक के प्रमुख पड़ावोंकृलिंचोली, भीमबली एवं जंगलचट्टीकृस्थित पुलिस चौकियों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल से संवाद कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं यात्रा अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, घोड़ा-खच्चर संचालकों से भी वार्ता कर संचालन व्यवस्था, रूट मैनेजमेंट एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सुचारु आवागमन, चिकित्सा सहायता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु पुलिस बल को सतत सतर्क एवं सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विगत 06 दिनों से केदारनाथ धाम में कैंप कर स्वयं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, केदारनाथ धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा मार्ग के प्रत्येक प्रमुख पड़ाव पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...